टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी
भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम के कप्तान उदय शरण ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जोकि काफी असरदार भी साबित हुआ। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और अफगानी टीम को सिर्फ 173 रन पर ही ढेर कर दिया। अफगानिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज जमशिद जादरान ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज 30 का स्कोर भी पार नहीं कर पाया। भारतीय टीम की तरफ से राज लिंबानी और अर्शिन कुलकर्णी ने 3-3 विकेट लिए। वहीं नमन तिवारी को भी 2 सफलता मिली। मुरुगन अभिषेक और मुशीर खान ने भी 1-1 विकेट झटका।

बल्लेबाजी में दिखा अर्शिन का जलवा
174 रन का साधारण सा लक्ष्य अंडर 19 भारतीय क्रिकेट टीम ने 37.3 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। इस रन चेज के असली हीरो अर्शिन कुलकर्णी रहे, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी के बाद अपनी बल्लेबाजी से चार चांद लगा दिए। अर्शिन ने 4 चौकों की मदद से 105 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। वह अंत तक टिके रहे और मैच खत्म करकर ही लौटे।