बलौदाबाजार I भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 4 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ में किया जायेगा। इसके लिए माह अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण किये हुए अभ्यार्थियों को उनके ई-मेल में प्रवेश पत्र भेजा गया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनरल ड्युटी पद हेतु 195 आवेदकों का 9 दिसम्बर 2024 एवं अग्निवीर टेक्नीकल एवं ट्रेडसमेन के पद हेतु 26 आवेदकों का 11 दिसम्बर 2024 को शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।
यहाँ करें संपर्क :
जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के मोबाईल नम्बर +91-96913-33104
बलौदाबाजार कार्यालय के दूरभाष नम्बर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र 07727-299443











