बिल्कुल ठिकाने पर गिर रही अर्जुन तेंदुलकर की यॉर्कर
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर एक के बाद एक घातक यॉर्कर डाल रहे हैं। उनकी यॉर्कर को फेस एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और अब्दुल समद कर रहे होते हैं। दोनों बल्लेबाजों को अर्जुन की सटीक यॉर्कर्स के सामने संघर्ष करना पड़ता है। बड़ी मुश्किल से वह अर्जुन की यॉर्कर्स का सामना करते हैं।अर्जुन तेंदुलकर प्रैक्टिस सेशन में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। हर कोई जूनियर तेंदुलकर को लखनऊ में खेलता देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अर्जुन काफी मेहनती हैं। उनका वर्क एथिक कमाल का है। क्रिकेट के लिए अर्जुन के जुनून ने ही सबका ध्यान उनकी ओर खींचा है। हर कोई चाहता है कि जब अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में मौका मिले तो वो सफल हों... क्योंकि वह जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।











