आरिना सबालेंका ने सरेआम मांगी माफी, फ्रेंच ओपन में कोको गॉफ पर की थी गलत टिप्पणी
बर्लिन: आरिना सबालेंका ने कहा कि उन्होंने कोको गॉफ को पत्र लिखकर फ्रेंच ओपन के फाइनल में अपनी अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी से हारने के बाद की गई ‘गैर पेशेवर’ टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका ने कहा कि इस महीने रोलां गैरो पर उनके खिलाफ गॉफ की 6-7, 6-2, 6-4 की जीत के बाद उनकी टिप्पणी एक गलती थी।











