विराट कोहली का ट्वीट हुआ वायरल
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया है, जिससे फैंस और इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली के अरिजीत सिंह की तारीफ वाले पुराने ट्वीट इस घोषणा के बाद खूब वायरल हो रहे हैं। अरिजीत सिंह अपनी बाकी बची हुई कमिटमेंट्स पूरी करेंगे और इस साल भी उनके कुछ गाने रिलीज होंगे।जैसे-जैसे फैंस इस दुखद खबर से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, वैसे-वैसे पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली का एक पुराना ट्वीट फिर से चर्चा में आ गया है। इस ट्वीट में उन्होंने 'तुम ही हो' फेम सिंगर के लिए अपनी तारीफ जाहिर की थी। 26 जनवरी 2016 को उन्होंने ट्विटर पर अरिजीत की तारीफ करते हुए लिखा था, 'मैं शायद अरिजीत सिंह के सबसे बड़े फैंस में से एक हूं। उनकी प्रतिभा और दिल को छू लेने वाली आवाज से मंत्रमुग्ध हूं। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।'











