भोपाल शहर में वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने तथा वाहन चोर/ लुटेरो की धडपकड हेतु वरिष्ठ अधिकारियो व्दारा दिशा निर्देश दिये गये है । उक्त अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्रीमती श्रध्दा तिवारी, अति.पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री महावीर सिंह मुजाल्दे के मार्गदर्शन एवं सहा. पुलिस आयुक्त एमपी नगर श्री अक्षय चौधरी के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी अरेरा हिल्स निरीक्षक जयहिन्द शर्मा के नेतृत्व मे टीम घटित कर मालमुलजिम की पतारशी हेतु प्रयास किये गये।
उक्त टीम के सतत प्रयासो के चलते एवं मुखविर सूचना के आधार पर दिनांक 17.09.23 को महाबली गेट वल्लभ नगर क्र 01 के पास संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से दीगर थाना के 02 दो पहिया वाहन मशरूका कुल कीमती करीब 01 लाख बरामद किया । चोरी गये दोपहिया वाहनो का विवरण निम्नानुसार है।
क्र अप.क्र धारा वाहन क्र वाहन का प्रकार थाना
1 361/23 379 भादवि MP04ML2895 सुजूकी स्लिंग साट मो.सा ऐशबाग
2 138/23 379 भादवि MP04SQ4098 सुजूकी एक्सिस 125 बैरागढ
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 17.09.23 को थाना अरेरा हिल्स पुलिस व्दारा थाना क्षेत्रांतर्गत महाबली गेट वल्लभ नगर क्र 01 के पास विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर तस्दीक उपरांत आरोपी सुनील विछेले उर्फ सुनील काला पिता स्व. मुन्नालाल उम्र 28 वर्ष निवासी झुग्गी न. 215 विकास नगर थाना गोविन्दपुरा भोपाल के कब्जे से थाना ऐशबाग से चोरी गई मोटरसायकल सुजूकी स्लिंग साट क्र MP04-ML2895 को जप्त कर थाना अरेरा हिल्स में इस्तगासा क्र 01/23 धारा 102 जाफौ का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया I
विवेचना कार्यवाहीः- प्रकरण की विवेचना के दौरान मामले के आरोपी सुनील विछेले उर्फ सुनील काला के मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी व्दारा चार माह पूर्व बैरागढ क्षेत्र से चोरी गई एक्सिस 125 क्र MP04SQ4098 को उसके किराये की झुग्गी चालीस क्वाटर पिपलानी से बरामद किया गया ।
नाम आरोपी - सुनील विछेले उर्फ सुनील काला पिता स्व. मुन्नालाल उम्र 28 वर्ष निवासी झुग्गी न. 215 विकास नगर थाना गोविन्दपुरा भोपाल I
महत्वपूर्ण कार्यवाही - निरी.जयहिन्द शर्मा, उनि संजीव धाकड,उनि सुरेश कुमार पाण्डेय, सउनि गोकुल प्रसाद, प्रआर. 248 मुकेश बेडरे, आर.1276 अखिलेश निगम, आर.958 रूपकिशोर की सराहनीय भूमिका रही।











