वर्तमान लोकसभा में इंडिया गठबंधन की पार्टियों के पास पंजाब में 9 सीटें हैं। इसमें कांग्रेस के आठ और AAP के पास सिर्फ एक सदस्य है। हालांकि बठिंडा में अपनी विकास क्रांति रैली में जहां केजरीवाल ने 1,125 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। वहीं केजरीवाल ने साफ कर दिया कि कांग्रेस भी राज्य में AAP के प्रतिद्वंद्वियों में से एक है।
बीजेपी, अकाली और कांग्रेस पर हमला
केजरीवाल ने एक ही सांस में बीजेपी, अकाली और कांग्रेस पर हमला किया। केजरीवाल ने कहा कि अकाली, कांग्रेस या बीजेपी-अकाली सरकारों ने कभी भी एक बार में 1,125 करोड़ रुपये का पैकेज आवंटित नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सभी प्रतिद्वंद्वियों ने केंद्र सरकार से पंजाब के लिए अनुदान रोकने के लिए हाथ मिला लिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर आप ने पंजाब में विकास कार्य सफलतापूर्वक किए तो वे चुनाव में 'बर्बाद' हो जाएंगे।
'पंजाब के लोग हमारे काम से बेहद खुश'
आप सुप्रीमो ने कहा कि पंजाब के लोग हमारे काम से बेहद खुश हैं। वे हमें सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत दिलाएंगे। पंजाब में अभूतपूर्व विकास का दावा करते हुए दिल्ली के सीएम ने कहा कि 1,125 करोड़ रुपये के पैकेज से राज्य में कई अस्पताल और स्कूल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम हाल ही में गुरदासपुर गए थे और 1,850 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी और उससे पहले होशियारपुर को 850 करोड़ रुपये का पैकेज मिला था।

कांग्रेस और शिअद के नेताओं पर वार
रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस और शिअद के नेताओं पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर सबसे पुरानी पार्टी पर हमला किया। रैली में पूरी पंजाब कैबिनेट और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक मौजूद रहे।
पंजाब में गठबंधन नहीं चाहती AAP
दरअसल कांग्रेस की राज्य इकाई भी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में आप के साथ किसी भी संभावित गठबंधन का विरोध कर रही है। कुछ दिन पहले पार्टी ने राज्य इकाई से सर्वेक्षण करने और दो सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने को कहा था।