35 पैसे बचाकर कहीं खुद को रिस्क में तो नहीं डाल रहे हैं आप? ट्रेन टिकट बुक करने से पहले जानिए लीजिए इसके फायदे
नई दिल्ली: ओडिशा में हुए कोरोमंडल हादसे (Coromandel Train Accident) में आपको ट्रेन टिकट बुक करते समय आईआरसीटीसी के 35 पैसे वाले इंश्योरेंस के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। 35 पैसे वाले ये इंश्योरेंस बड़े काम का है। जिसे हम-आप बड़े हलके में लेते हैं। ये 35 पैसे मुश्किल में आपको 10 लाख रुपये तक की मदद करता है। आईआरसीटीसी से टिकट बुक करते वक्त सबसे नीचे ऑप्शन "ट्रैवल इंश्योरेंस' का दिखता है, लेकिन बहुत कम लोग इसे चुनते हैं। लोग चुनते भी हैं वो इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। इन जानकारियों के अभाव में आप रेल से सफर करते वक्त 10 लाख तक का बीमा कवर पाने से चूक जाते हैं।
हल्के में न लें इस 35 पैसे वाले इंश्योरेंस को
जब आप टिकट बुक करते वक्त 35 पैसे वाले इस इंश्योरेंस को चुनते हैं, आपको तुरंत मेल के जरिए इस इंश्योरेंस की जानकारी मिल जाती है। इस ईमेल में ट्रैवल इंश्योरेंस देने वाली कंपनी का नाम, इंश्योरेंस सर्टिफिकेट नंबर, कस्टमर केयर का नंबर, ईमेल आईडी और हेल्पलाइन नंबर दिया होता है। आईआरसीटीसी ने इसके लिए SBI जनरल इंश्योरेंस और लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। इस बीमा का क्लेम आप सफर के दौरान मौत होने पर या स्थायी आंशिक या पूर्ण विकलांगता होने पर, गंभीर चोटों जैसी स्थिति में कर सकते हैं ।











