ऑयल पेंट के हैं फायदे
किचन की दीवारों में कभी भी चूना नहीं लगवाना चाहिए। किचन की दीवारों के लिए ऑयल पेंट्स बेस्ट होते हैं। इसको लगवाने के बाद खाना पकाने के कारण, जो चिकनाई दीवारों में लग जाती है, उसे आसानी से हटाया जा सकता है। अगर आपने अपने किचन की दीवारों पर ऑयल पेंट्स करवाएंगे, तो यह काम और भी आसान हो जाएगा।
टाइल्स इस रंग के न लगवाएं
किचन में कभी भी व्हाइट टाइल्स न लगवाएं। व्हाइट कलर बहुत जल्दी गंदा हो जाता है। इसके साथ ही, कभी भी ग्लास वर्क वाले टाइल्स को गैस स्टोव के बिल्कुल पीछे वाली वॉल पर न लगवाएं। दरअसल, स्टोव की हीट की वजह क्रैक हो जाते हैं।
फर्श पर ध्यान दें
किचन की फर्श पर वुडन वर्क न करवाएं। किचन में काम करते वक्त कई बार खाने का सामान फर्श पर भी गिर जाता है, इससे फर्श बार-बार गंदी होती है और उसे वाइप करना पड़ता है। अगर आप वुडन फ्लोरिंग करवाएंगी तो वह बहुत जल्दी खराब हो जाएगी। इतना ही नहीं, अगर वुडन फ्लोरिंग पर किसी तरह के दाग-धब्बे लग जाएं तो वह आसानी से रिमूव नहीं होते हैं।
डार्क सनमाइका लगवाएं
किचन में अगर आप वुड वर्क करवा रही हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि उसमें डार्क कलर की सनमाइका लगवाएं। अगर आप लाइट कलर की सनमाइका लगवाती हैं, तो वह बहुत जल्दी गंदी नजर आने लगेगी। इस बात का भी ध्यान रखें कि किचन में ग्लास वर्क तब ही करवाएं, जब चिमनी लगी हो, नहीं तो सारी चिकनाई ग्लास पर चिपकने लग जाती है।
लाइट की हो पर्याप्त व्यवस्था
किचन में लाइट की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। बहुत सारे लोग यह गलती करते हैं और किचन में लाइट सेट करवाते वक्त धीमी रोशनी की लाइट्स लगवाते हैं, जबकि किचन में एक लाइट गैस स्टोव के बिल्कुल ऊपर होनी चाहिए ताकि आपको हर चीज अच्छी तरह से नजर आए।
सही सेटिंग जरूरी
किचन को सेट करते वक्त भी कई बार महिलाएं गलती कर बैठती हैं। जैसे- गैस स्टोव को कभी भी किचन की विंडो के नीचे न रखें क्योंकि हवा के साथ जो धूल आती है वह सीधे खाने में जाती है। इसी तरह सिंक के बिल्कुल बगल में गैस स्टोव न रखें। गैस स्टोव स्लैब को हमेशा क्लीन रखें।
अर्गेनाइजर लगवाएं
किचन में ऑर्गेनाइजर हमेशा इतनी हाइट पर लगवाएं, जहां तक आपके हाथ पहुंच पाएं। अगर आप बहुत अधिक ऊपर ऑर्गेनाइजर को फिट करा देंगी तो आप या तो उसे इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी या फिर उसमें रखा सामान निकालने में आपको दिक्कत आएगी।
डेकोर आइटम्स से बचें
वैसे तो किचन में कम से कम डेकोर आइटम्स ही होने चाहिए लेकिन फिर भी कुछ लोगों को अपना किचन डेकोरेट करने में अच्छा लगता है। बहुत से लोग अपने किचन में पोस्टर और वॉल स्टीकर लगा देते हैं, मगर उन्हें नियमित साफ करना चाहिए, नहीं तो इनमें चिकनाई जमने लगती है और फिर वह खराब हो जाते हैं।
धूल गर्दा से बचाएं
किचन में कभी भी 1 से अधिक विंडो नहीं होनी चाहिए अगर आपके किचन में 1 से अधिक विंडो है तो आप उसे क्लोज करवा लें। किचन जितना ओपन होगा उतनी अधिक धूल-मिट्टी वहां आएगी। इसके साथ ही, अगर आपके घर में ओपन किचन है और ड्रॉइंग रूम से सीधे नजर आता है, तो आप सेप्रेटर का इस्तेमाल करके उसे थोड़ा बहुत कवर कर सकती हैं।
सिटिंग अरेंजमेंट पर दें ध्यान
किचन में खड़े-खड़े काम करना आसान नहीं है, इसलिए रसोई में बैठने की भी अलग स्पेस होनी चाहिए। खासतौर पर जो किचन में सारे काम करता है, उसके लिए एक किचन चेयर होनी चाहिए, जिस पर बैठ कर आसानी से कुकिंग की जा सके।











