‘आप टेक्निकल इंजीनियर थोड़े हो? मंत्री मेघवाल के बाद ओम बिरला ने लगाई सांसद बेनीवाल की क्लास
जयपुर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सदन में लगातार सांसदों पर तीखें तेवर जारी है। बीते दिनों संसदीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को खरी खरी करने के बाद बिरला ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पर भी तंज कस दिया। बेनीवाल ने गुरुवार को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे को लेकर मुद्दा उठाया था। इसमें परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के जवाब देने के बाद भी बेनीवाल नहीं रुके, तो बिरला ने उन्हें चुप कराने के लिए तंज कस दिया। बिरला ने कहा कि 'आप कोई टेक्निकल इंजीनियर थोड़े हो? बस जो भी आता है, वही पढ़ लेते हो।'











