क्या आज बैंक खुले हैं या बंद हैं? 24 और 25 मार्च की हड़ताल को लेकर क्या है बैंकों की स्थिति, जानें पूरी डिटेल
Updated on
24-03-2025 03:22 PM
नई दिल्ली: अगर आप किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले इस खबर को पढ़ लें। बैंक कर्मचारियों ने 24 और 25 मार्च को बैंकों में कामकाज ठप रखने और हड़ताल की चेतावनी दी थी। चूंकि आज 24 मार्च है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आज बैंकों की हड़ताल है या बैंक खुले हुए हैं। बैंक कर्मचारियों ने अपनी कुछ मांगों को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी थी।
हड़ताल की खबरों में बीच एक अच्छी खबर भी है। 24 और 25 मार्च यानी आज और कल बैंक खुले रहेंगे। बैंकों में पहले की तरह कामकाज होगा। दरअसल, बैंक कर्मचारियों ने इस दो दिन की हड़ताल को वापस ले लिया है। बैंक कर्मचारियों के संगठन UFBU ने इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) के साथ बैठक की थी। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद हड़ताल को टालने का निर्णय लिया गया।
पहले क्या था ऐलान?
कुछ दिनों पहले बैंक कर्मचारियों के एक बड़े संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 24 और 25 मार्च को पूरे देश में हड़ताल करने का ऐलान किया था। UFBU बैंकों में बेहतर भर्तियां, अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने और हफ्ते में पांच दिन काम करने की मांग कर रहा है।
अभी कितने दिन होता है काम?
बैंकों में अभी महीने में 6 छुट्टियां रहती हैं। इनमें सभी रविवार भी शामिल हैं। वहीं महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों की छुट्टी रहती है। इस दौरान बैंकों में कोई भी कामकाज नहीं होता। यूनियन की मांग है कि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा पहले और तीसरे शनिवार को भी छुट्टी रहे। यानी बैंकों में हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम होना चाहिए।
UFBU में नौ बैंक यूनियन शामिल हैं। ये यूनियन सरकारी बैंकों, प्राइवेट बैंकों, विदेशी बैंकों, सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के आठ लाख से ज्यादा कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
नई दिल्ली: गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में मंगलवार को तेजी आ गई। इस कंपनी के शेयर में तेजी आने के कई कारण रहे। पहला, कंपनी को वित्त वर्ष 2025 की चौथी…
नई दिल्ली: सोने की कीमतें भले ही आसमान छू रही हों, लेकिन अक्षय तृतीया के मौके पर गहनों की दुकानें ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आई हैं। अक्षय तृतीया कल यानी बुधवार…
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। खासकर कई…
नई दिल्ली: करजन टोल प्लाजा देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टोल प्लाजा है। इसकी सालाना कमाई करीब 500 करोड़ रुपये है। गुजरात के वडोदरा जिले के भरथाना में स्थित इस…