मुंबई: इस साल के चार महीनो में ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (Fiis) ने सिर्फ फाइनेंशियल स्टॉक्स (Financial Stocks) से ही 46,000 करोड़ रुपये निकाले हैं। इस वजह से बाजार में खूब गिरावट दिख रही है। इसी का असर है कि बीते अप्रैल में इक्विटी म्यूचुअल फंड के इनफ्लो में कमी देखी गई। निवेशकों द्वारा लार्ज कैप स्कीमों में निवेश कम करने से इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में करीब 18,917.08 करोड़ रुपये का निवेश आया। यह मार्च के मुकाबले 16.42 पर्सेंट कम है। इस साल मार्च में 22,633 करोड़ रुपये और फरवरी में 26,866 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। एसोएसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (AMFI) ने गुरुवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।
शेयर बाजार की चाल से डर गए म्यूचुअल फंड इन्वेस्टर्स? अप्रैल में 16.42 फीसदी कम आया पैसा











