मध्य प्रदेश में जातिगत समीकरणों के आधार पर होगी कांग्रेस संगठन में नियुक्ति… पिछड़ा वर्ग, SC-ST को मिलेगा मौका
Updated on
11-04-2025 01:48 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्ति करेगी। अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग का प्रतिनिधित्व हर स्तर पर बढ़ाया जाएगा। जिला और ब्लाक इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति में इसका ध्यान रखा जाएगा।कांग्रेस में अभी 72 जिला अध्यक्षों में रिक्त पदों को छोड़कर 30 सामान्य, 21 अन्य पिछड़ा वर्ग, सात अनुसूचित जनजाति, दो अनुसूचित जाति और नौ अल्पसंख्यक हैं। प्रदेश पदाधिकारियों में 30 सामान्य, आठ पिछड़ा वर्ग, पांच अल्पसंख्यक और दो-दो अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के हैं।
आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने की कवायद
राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है। उसके अनुसार पार्टी में प्रतिनिधित्व नहीं है। यही स्थिति अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग को लेकर भी है।
आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने की मांग कांग्रेस पुरजोर तरीके से कर रही है। यही कारण है कि संगठन में भी इसे लागू किया जाएगा ताकि अपनी बात प्रमाणिकता के साथ जनता के सामने रख सके।
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ जिले आदिवासी बहुल हैं लेकिन अन्य वर्गों की भूमिका को नजरंदाज भी नहीं किया जा सकता है। इसी तरह की स्थितियां अन्य जिलों में भी हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ही निर्णय लिए जाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले का कहना है कि पार्टी नेता राहुल गांधी बहुत स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि संगठन में संतुलन बनाया जाना आवश्यक है।
हमारे यहां लगभग 12 जिले ऐसे हैं, जहां लगभग 80 विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित हैं। यहां दूसरे वर्गों का भी ध्यान रखना होता है। प्रदेश की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाएंगे।
प्रदेश में गर्मी के प्रचंड रूप लेते ही ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गंभीर रूप लेने लगा है। ऐसे में सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत…
भोपाल की चर्चित चित्रकार नवाब जहां बेगम ने ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे’ पर एक ऐसी कलाकृति तैयार की है, जो पत्रकारिता की ताकत, चुनौतियों और उससे जुड़े बलिदानों को बेहद…
मध्यप्रदेश में शनिवार को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत करीब 40 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है। छिंदवाड़ा और सिवनी में दोपहर 12 बजे के बाद तेज बारिश हुई। नर्मदापुरम में…
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा डॉ. अरुणा कुमार को डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन (DME) बनाए जाने के निर्णय ने प्रदेशभर में नया विवाद खड़ा कर दिया है। इसी कड़ी में आज गांधी…
लव जिहाद के एक आरोपी के एनकाउंटर के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,"अगर…
भोपाल। हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह के राजफाश के बाद भोपाल में शुक्रवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। लोगों का गुस्सा सड़कों- चौराहों…
भोपाल। राजधानी में हिंदू छात्राओं के साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के सरगना बताए जा रहा फरहान को पुलिस की गोली लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि…