हालांकि, एक सिलेंडर वालों के लिए नियम पहले जैसे ही रहेगा। यानी उन्हें 25 दिन के गैप पर सिलेंडर मिलेगा। अमर उजाला ने यूपी एलपीजी एसोसोसिएशन और गाजियाबाद एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार के हवाले से बताया कि नए नियमों को तत्काल लागू कर दिया गया है। सभी एजेंसियों पर इस बाबत सूचना आ गई है। इसमें कहा गया है कि अब जिनके पास एक सिलेंडर है, सिर्फ उन्हें 25 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा।
केंद्र सरकार कह रही पर्याप्त स्टॉक
नियमों में इन बदलाव की खबर ऐसे समय में आई है जब केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि भारत के पास पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है। होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति से जुड़ी रुकावटों के बावजूद सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।ईंधन की उपलब्धता पर एक अपडेट देते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया था कि पूरे देश में पेट्रोल पंप पूरी तरह से काम कर रहे हैं। हालांकि अफवाहों के कारण घबराहट में की गई खरीदारी से कुछ इलाकों में बिक्री सामान्य से ज्यादा हो गई थी। उन्होंने नागरिकों से अपील कि वे जमाखोरी न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
वहीं, अरुण कुमार के मुताबिक, कॉमर्शिलय सिलिंडर की सप्लाई भी सिर्फ आपात सेवाओं और शिक्षण संस्थानों के लिए की जा रही है।











