`नई दिल्ली: भारत ने बांग्लादेश से आने वाले कुछ जूट उत्पादों और बुने हुए कपड़ों पर रोक लगा दी है। यह रोक जमीन के रास्ते से होने वाले आयात पर लगाई गई है। हालांकि, इन उत्पादों को न्हावा शेवा बंदरगाह के जरिये भारत में लाया जा सकता है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने इस बारे में एक सूचना जारी की है। इससे पहले 17 मई को भारत ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड कपड़े और प्रोसेस्ड फूड जैसे कुछ सामानों पर भी बंदरगाह को लेकर कुछ पाबंदियां लगाई थीं। सरकार के ताजा कदम से भारतीय जूट मिलों और किसानों को फायदा मिल सकता है। कारण है कि उन्हें अपने उत्पादों के लिए अधिक बाजार और बेहतर कीमतें मिलेंगी। भारत में जूट का बड़ा उद्योग है।
डीजीएफटी की सूचना के अनुसार, अब कुछ खास जूट उत्पादों को जमीन के रास्ते से नहीं लाया जा सकेगा। लेकिन, अगर इन उत्पादों को न्हावा शेवा बंदरगाह से लाया जाता है तो कोई रोक नहीं होगी।
बांग्लादेश को भारत का एक और झटका, अब इन चीजों पर रोक लगाकर दे दिया क्लियर मैसेज











