आनंद महिंद्रा ने अपनी मां के साथ पुरानी फोटो शेयर करके लिखा है कि साल 1977 में ली गई तस्वीर उनके कॉलेज जाने से ठीक पहले की है। उन्होंने लिखा कि हमेशा की तरह उनकी मां कैमरे की तरफ नहीं बल्कि किसी दूर की तरफ देख रही थीं। इसमें वह अपने बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना कर रही थीं। वह उम्मीद कर रही थीं कि उनका बच्चा अच्छी शिक्षा के जरिए सफलता और खुशी हासिल करेगा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, हप्पी मदर्स डे मां। हम आपके सपनों को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे। आनंद महिंद्र ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह अपनी मां के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।
आनंद महिंद्रा मदर्स डे पर अपनी मां को याद कर हुए भावुक, फोटो शेयर कर लिखे दिल छू लेने वाले शब्द
नई दिल्ली: दिग्गज कारोबारी और महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप (Mahindra and Mahindra) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपनी मां के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है। यह फोटो करीब 47 साल पुरानी है। इसे आनंद महिंद्रा ने मदर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी लिखी है। इस पोस्ट ने कई लोगों के दिलों को छू लिया है। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ न कुछ रोचक चीजें शेयर करते रहते हैं। आनंद महिंद्रा की ओर से मदर्स डे के मौके पर अपनी मां के साथ शेयर की गई पुरानी फोटो लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसे अबतक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। आईए आपको बताते हैं आनंद महिंद्रा की इस पोस्ट के बारे में।











