एसएसपी/डीआईजी डॉ. विपिन ताडा ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि स्वाट टीम को मुखबिर खास के जरिए सूचना मिली थी कि लोहिया नगर क्षेत्र में अवैध रूप से हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
मेरठ में चल रही थी अवैध पिस्टल फैक्ट्री, SWAT टीम ने छापा मार किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
मेरठ: ग्राम पंचायत चुनाव से पहले अवैध हथियारों की सप्लाई की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। एसपी सिटी की स्वाट टीम और लोहिया नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ताज गार्डन इलाके में किराए के एक गोदाम में चल रही अवैध पिस्टल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि भारी मात्रा में तैयार और अधबने हथियार बरामद किए गए हैं।