Select Date:

अमित शाह बोले- जम्मू-कश्मीर से AFSPA हटाने पर विचार करेंगे:वहां मौजूद जवानों को भी वापस बुलाया जा सकता है; सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव होंगे

Updated on 27-03-2024 11:20 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (27 मार्च) को कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर से आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर्स एक्ट (AFSPA) हटाने पर विचार करेंगे। वहां मौजूद जवानों को वापस बुलाने का भी प्लान बनाया जा रहा है। इसके अलावा अमित शाह ने राज्य में सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव कराने की भी बात कही है।

अमित शाह ने एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में कहा कि सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी अब सिर्फ पुलिस को सौंपने की तैयारी की है। पहले वहां की पुलिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता था, लेकिन अब पुलिस बड़े ऑपरेशन लीड कर रही है।


अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के OBC को मोदी सरकार ने रिजर्वेशन दिया। महिलाओं को भी हमारी सरकार ने एक तिहाई आरक्षण दिया है। पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों में OBC रिजर्वेशन की व्यवस्था भी की गई। हमने ही SC और ST के लिए रिजर्वेशन की जगह बनाई है।

हमने गुज्जर और बकरवाल समुदाय की हिस्सेदारी कम किए बिना पहाड़ियों को 10 प्रतिशत रिजर्वेशन दिया। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से विस्थापित लोगों को यहां बसाने के लिए हमने विशेष प्रावधान किए हैं। हमारी सरकार इन सुविधाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रण लिया है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने कई बार इस आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन अब जनता उनके इरादे जान गई है। मैं पूछना चाहता हूं कि 75 साल से इन लोगों को नेशनल कॉन्फ्रेंस ने रिजर्वेशन क्यों नहीं दिया।

2. जम्मू-कश्मीर में अब एक भी फेक एनकाउंटर नहीं होता
अमित शाह ने कहा कि जब यहां आतंकवाद का दौर था, तब अब्दुल्ला इंग्लैंड के दौरे पर चले जाते थे। दोनों (अब्दुल्ला और महबूबा) को जम्मू कश्मीर के मुद्दों पर राय देने का कोई हक नहीं है। इन दोनों के कार्यकाल में बहुत फेक एनकाउंटर हुए थे। पिछले 5 साल में यहां एक भी फेक एनकाउंटर नहीं हुआ, बल्कि फेक एनकाउंटर में शामिल लोगों के खिलाफ FIR ही दर्ज हुई है।

3. आतंकवाद से जुड़े 12 संगठन बैन किए
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने 12 संगठनों को बैन किया है, जिनके तार आतंकवाद से जुड़े थे। हमारी सरकार में टेरर फंडिंग से जुड़े 22 केस दर्ज किए गए हैं। 150 करोड़ की संपत्ति भी सीज की है। साथ ही 134 बैंक अकाउंट भी फ्रीज किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2024
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में गगनगैर इलाके में श्रीनगर-लेह हाईवे पर एक कार नाली सिंध नदी में गिर गई। इसमें सवार 9 लोगों में से 4 की मौत हो गई। 3…
 29 April 2024
पश्चिम बंगाल सरकार ने संदेशखाली केस की जांच को CBI को सौंपे जाने के कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। सोमवार (29 अप्रैल) को…
 29 April 2024
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का कुनबा सेक्स स्कैंडल के आरोपों में घिर गया है। देवगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना (67) और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना (33) के खिलाफ उनकी…
 29 April 2024
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलने की परमिशन मिल गई है। पहले जेल प्रशासन ने मुलाकात की परमिशन…
 29 April 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो को लेकर रविवार (28 अप्रैल) को दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। इस वीडियो में शाह SC-ST और OBC के आरक्षण…
 29 April 2024
देश में तेज गर्मी का असर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए आज हीटवेव…
 27 April 2024
लोकसभा चुनाव के पहले फेज की ही तरह 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान भी मणिपुर में हिंसा हुई। राज्य के उखरुल जिले में दो मतदान केंद्रों…
 27 April 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 27 अप्रैल को महाराष्ट्र के कोल्हापुर और गोवा के वास्को में सभा करेंगे। महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट, भाजपा और NCP अजित पवार गठबंधन की सरकार…
 27 April 2024
जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जेल बदली जा रही है। शनिवार सुबह उन्हें जौनपुर जेल से हाई सिक्योरिटी बरेली जेल ले जाया गया। पुलिस एंबुलेंस से पूर्व सांसद…
Advertisement