तलाक की अफवाह के बीच होटल के बाहर मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे युजवेंद्र चहल, फोटोग्राफर्स से छिपाने लगे चेहरा
नई दिल्ली: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा की शादीशुदा ज़िंदगी में खटपट की खबरें सुर्खियों में हैं। 2020 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े के बीच तलाक की अटकलें तब तेज हुईं जब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। चहल ने अपनी पत्नी के साथ वाली तस्वीरें भी हटा दीं। मुंबई के एक होटल में चहल को एक अनजान महिला के साथ देखे जाने की खबरों ने आग में घी का काम किया।











