बाजार में तेजी के बीच इस शेयर में आया 8 फीसदी से ज्यादा का उछाल, खरीदारी के लिए टूट पड़े निवेशक

बाजार में तेजी के बीच इस शेयर में आया 8 फीसदी से ज्यादा का उछाल, खरीदारी के लिए टूट पड़े निवेशक
मुंबई: शेयर बाजार में आज सुबह से तेजी देखने को मिल रही है। पिछले चार सत्रों से गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। बाजार में तेजी के बीच आज कई शेयरों में भी उछाल देखा जा रहा है। ऐसा ही एक शेयर क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का है। इस शेयर में आज यानी बुधवार को 8.23 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 1,665.34 करोड़ रुपये है। तकनीकी चार्ट पर भी शेयर मजबूत दिखाई दे रहा है। तकनीकी दृष्टिकोण से, 25 अक्टूबर तक, स्टॉक का 200-दिवसीय मूविंग एवरेज (डीएमए) 199.19 रुपये था, जबकि 50-डीएमए 257.97 रुपये पर देखा गया था। 315 रुपये की वर्तमान कीमत के साथ, हालिया क्रॉसओवर में 50-डीएमए 200-डीएमए को पार कर गया है। यह लंबी अवधि में एक मजबूती और बढ़त का संकेत दे रहा है।

बता दें कि क्विक हील टेक्नोलॉजीज सुरक्षा सॉफ्टवेयर उत्पाद उद्योग के क्षेत्र में काम कर रही है। यह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में सर्विस प्रोवाइड कराती है। कंपनी के व्यवसाय को अलग-अलग वर्टिकल में विभाजित किया गया है। क्विक हील के पास 73.86% के साथ एक प्रमुख हिस्सेदारी है, जबकि सेक्राइट व्यवसाय के संचालन में यह 26.14% का प्रतिनिधित्व करता है।

इसके अलावा, कंपनी 100% से ज्यादा का बंपर रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल किया है। शेयर में पिछले 3 महीनों में 105 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में कंपनी के शेयरों में और ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।
Advertisement