राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव और वाणिज्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे हर देश के लिए अलग-अलग नए शुल्क का प्रस्ताव दें। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया में हफ्तों या महीनों लग सकते हैं। इसलिए अभी यह साफ नहीं है कि ये शुल्क कब से लागू होंगे। ट्रंप ने अपने बयान में भारत का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के लगभग हर देश से ज्यादा शुल्क लगाता है। ऐसे में हमने भी भारत पर टैरिफ लगा दिया है।
भारत पर पड़ेगा ज्यादा असर
क्या कहा ट्रंप ने?
भारत की आलोचना कर चुके हैं ट्रंप
इस महीने की शुरुआत में भारत ने मोटरसाइकिल सहित कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट पर शुल्क कम करने की घोषणा की थी। इसका मकसद अमेरिका की ओर से होने वाली आलोचनाओं को कम करना था।
अमेरिका की ओर से टैरिफ लगाए जाने से अमेरिका में महंगाई बढ़ सकती है। ट्रंप ने गुरुवार को स्वीकार किया कि टैरिफ के कारण अमेरिकी कीमतें बढ़ सकती हैं, लेकिन उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंततः वे कम हो जाएंगी।











