Select Date:

'अमेरिका के पास कई रहस्‍यमय गैर-इंसानी यूएफओ एयरक्राफ्ट,' इंटेलीजेंस ऑफिसर का हैरान करने वाला दावा

Updated on 07-06-2023 07:12 PM
वॉशिंगटन: अनआइडेंटिफाइट फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स यानी यूएफओ हमेशा से दुनिया के लिए रहस्‍य रहे हैं। अब एक रिटायर्ड अमेरिकी इंटेलीजेंस और एयरफोर्स ऑफिसर ने दावा किया है कि अमेरिका ने कई ऐसे नॉन-ह्यूमेन एयरक्राफ्ट हैं जो यूएफओ से जुड़े हैं। उनकी मानें तो अमेरिका ने कई ऐसे एयरक्राफ्ट को तलाशा और फिर उन्‍हें छिपा दिया है। यूएफओ को लेकर अमेरिका की तरफ से कई बार ऐसे दावे किए गए हैं जिन्‍हें लेकर हर बार कई तरह की आशंकाएं जताई गई है। हर बार यूएफओ को लेकर अमेरिकी मीडिया में इस तरह की खबरें आई हैं जिनके बारे में कभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सका है।
मरे हुए पायलट्स से सामना
यूएस एयरफोर्स से रिटायर 36 साल के डेविड ग्रुश ने सोमवार शाम को न्‍यूजवीक को दिए एक इंटरव्‍यू में कहा कि अमेरिका की तरफ से टॉप सीक्रेट वाला खास कार्यक्रम अभी तक चल रहा है जो यूएफओ से जुड़ा है। इसी कार्यक्रम के तहत यूएफओ का मलबा मिला है। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका फिर से इन तकनीकी वाहनों जिन्‍हें अंतरिक्ष यान भी कहा जा सकता है, उन्‍हें फिर से हासिल करने की कोशिश कर रहा है। उन्‍होंने बताया को ये गैर-मानवीय वाहन या तो उतरे हैं या फिर क्रैश हो गए हैं। इनके मलबे में एयरक्राफ्ट के पायलट भी मिले हैं। डेविड ग्रुश जिन्‍हें एक व्हिसलब्लोअर भी करार दिया जा रहा है उनका कहना है कि कभी-कभी आप मरे हुए पायलट्स का सामना करते हैं।
काल्‍पना नहीं बल्कि हकीकत
उनका दावा था कि यह भले ही काल्‍पनिक लग रहा हो मगर सच है। ग्रुश उस टास्‍क फोर्स में शामिल थे जो यूएफओ से जुड़ी थी। उन्होंने अफगानिस्तान में युद्ध में भी हिस्‍सा लिया है। इसी साल जनवरी में नेशनल इंटेलीजेंस डायरेक्‍टर के ऑफिस की तरफ से आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि साल 2022 में 510 यूएफओ नजर आए थे। यह आंकड़ा साल 2021 की तुलना में 366 अंक ज्‍यादा था। रिपोर्ट में कहा गया था कि इनमें से सिर्फ 171 ही ऐसे थे जो असामान्य उड़ान विशेषताओं या प्रदर्शन क्षमताओं का प्रदर्शन करने वाले थे। बाकी किसी गुब्बारे जैसी यूनिट्स थी जिनके बारे में अध्‍ययन जारी है।
अक्‍सर नजर आते हैं एलियन
ग्रुश के दावों की पुष्टि न्यूजवीक की तरफ से नहीं की जा सकी है। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात पर चर्चा शुरू कर दी है कि क्या एलियंस हमारे ग्रह पर हो सकते हैं। बोस्‍टन यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के प्रोफेसर और सेंटर फॉर स्पेस फिजिक्स के निदेशक जोशुआ सेमीटर ने कहा है कि अधिकांश यूएफओ को गुब्बारे, ड्रोन या बहते हुए हवाई कचरे के तौर पर देखा जा सकता है। उनका कहना था कि कुछ मामलों में यह नजारा परिप्रेक्ष्य पूर्वाग्रह से प्रभावित हो सकता है। ऐसा तब होता है जब एक धीमी गति से पास की वस्तु एक बड़ी, तेज, दूर की वस्तु की तरह दिखती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
 30 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के अनुसार आज से भारत-पाकिस्तान के बीच बना अटारी बॉर्डर पूरी तरह से…
 30 April 2025
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत उसके खिलाफ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार देर रात…
 30 April 2025
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बयान से हटाने के लिए दबाव बनाया था।…
 30 April 2025
कनाडा में लिबरल पार्टी के मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बन रहेंगे। आम चुनाव में उनकी पार्टी ने 343 में से 169 सीटें जीती हैं। ये 172 सीटों के बहुमत के आंकड़े…
Advertisement