ऐपल भले ही अमेरिका की कंपनी है लेकिन वहां 51 फीसदी लोग ही आईफोन का इस्तेमाल करते हैं। अमेरिका में 27 फीसदी लोग सैमसंग के फोन इस्तेमाल करते हैं जबकि 22% के साथ दूसरे ब्रांड्स के फोन हैं। आईफोन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने के मामले में जापान पहले नंबर पर है। इस देश में 59% लोगों के पास आईफोन है। जापान में नौ फीसदी लोग दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग के फोन यूज करते हैं जबकि 32 फीसदी आबादी के पास दूसरी कंपनियों के फोन हैं। इसी तरह कनाडा में 56% और ऑस्ट्रेलिय में 53 फीसदी लोग आईफोन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इन देशों की आबादी अमेरिका से बहुत कम है।
अमेरिका, चीन, भारत, जापान... किस देश में होता है ऐपल स्मार्टफोन का सबसे ज्यादा यूज
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल के प्रॉडक्ट्स खासकर आईफोन का क्रेज पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है। दुनिया के कई देशों में सबसे ज्यादा इसी कंपनी के फोन यूज किए जाते हैं। भारत में भी यह चलन तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी ने दिल्ली और मुंबई में अपने स्टोर भी खोले हैं। लेकिन भारत में अभी केवल पांच फीसदी लोग ही ऐपल का यूज करते हैं जबकि कई देशों में आधी से अधिक आबादी के पास आईफोन है। यहां हम उन देशों के बारे बता रहे है जहां आईफोन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।
भारत में केवल 5% लोग आईफोन यूज करते हैं जबकि 19 फीसदी के पास सैमसंग के फोन हैं। देश में 76 फीसदी लोग श्याओमी, वीवो और ओप्पो जैसी चीनी कंपनियों के फोन यूज करते हैं। दिलचस्प बात है कि चीन में भी 76% लोग श्याओमी, वीवो और ओप्पो के फोन यूज करते हैं। यूके में ऐपल आईफोन यूज करने वाले लोगों की आबादी 48%, चीन में 21%, जर्मनी में 34%, फ्रांस में 35%, साउथ कोरिया में 18%, ऑस्ट्रेलिया ने 53%, ब्राजील में 16%, इटली में 30%, रूस में 12%, मेक्सिको में 20% और स्पेन में 29% लोगों के पास आईफोन है।
