मस्क के लिए भारत पर दबाव बना सकता है अमेरिका! जानें क्या है इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का प्लान
Updated on
29 Nov 2024, 04:10 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क इस समय अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे करीबी बने हुए हैं। उन्हें ट्रंप प्रशासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल चुकी है। मस्क की नजर इस समय भारत के मार्केट पर है। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट भी शामिल है।हालांकि मस्क भारत में ईवी को लेकर कितने एग्रेसिव हैं, इसके बारे में बहुत ज्यादा नहीं पता। लेकिन उनके हालिया व्यवहार को देखकर लगता है कि वह शायद ही भारत में एंट्री करें। लेकिन ट्रंप का साथ मिलने पर कुछ भी संभव है। अगर मस्क की कंपनी टेस्ला भारत में प्रवेश करती है तो इसे महिंद्रा और टाटा जैसे ब्रांड से कड़ी टक्कर मिलेगी।मस्क ने किया था निवेश का वादा
इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार इलेक्ट्रिक व्हीकल के मामले में मस्क भारतीय मार्केट से बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं। इसका कारण हैं भारत में ईवी को लेकर नीतियां। मस्क ने वादा किया था कि वह भारत में 497 मिलियन डॉलर (करीब 41.5 अरब रुपये) निवेश करेंगे। इस रकम का इस्तेमाल भारत में तीन साल में नए कारखाने खोले जाएंगे जहां ईवी का प्रोडक्शन होगा।उस समय भारत ने ईवी नीति में बदलाव किया था। इसमें विदेशी कार निर्माताओं से ईवी पर आयात करों को कम किया गया था। इसके बाद एलन मस्क ने इस साल अप्रैल में भारत आने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बारे में कहा था। हालांकि बाद में उन्होंने कंपनी में दबावपूर्ण मुद्दों का हवाला देते हुए भारत की अपनी यात्रा कैंसिल कर दी थी।