Select Date:

अंबानी के हाथ लगा 'अलादीन' का चिराग, रॉकेट बनेगा शेयर

Updated on 28-05-2025 01:54 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दिख रही है। लेकिन भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। जियो फाइनेंशियल और दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक के जॉइंट वेंचर को भारत में बिजनस शुरू करने के लिए सेबी की हरी झंडी मिल गई है। माना जा रहा है कि जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भारत में जल्दी ही म्यूचुअल फंड बिजनस शुरू कर सकती है। इस खबर से JFSL के शेयरों में तेजी दिख रही है।

कंपनी का शेयर कल बीएसई पर 291.50 रुपये पर बंद हुआ था और आज यह शुरुआती कारोबार में 299.20 रुपये तक गया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 368.30 रुपये है। पिछले साल 20 जून को यह इस स्तर पर पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 198.60 रुपये है। इस साल 3 मार्च को यह इस स्तर पर आ गया था। लेकिन ब्लैकरॉक के साथ जेवी को सेबी की हरी झंडी मिलते ही इसमें काफी तेजी देखी जा रही है। सेबी के नियमों के मुताबिक कंपनी छह महीने में अपना बिजनस शुरू कर सकती है। सिड स्वामीनाथन को जियोब्लैकरॉक का एमडी और सीईओ बनाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 May 2025
नई दिल्‍ली: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से जुड़े पहलू डराने वाले हैं। कर्ज, अक्षमता और खतरनाक निर्भरता उसके पांव बन गए हैं। यह बार-बार डिफॉल्‍ट के कगार पर पहुंचता है। हाल में इस्लामाबाद…
 28 May 2025
नई दिल्ली: दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के शेयरहोल्डर्स के लिए जरूरी खबर है। आईटीसी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। बीएटी…
 28 May 2025
नई दिल्ली: मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भारत से एक्सपोर्ट 21% की तेजी के साथ 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO) ने मंगलवार को यह दावा…
 28 May 2025
नई दिल्ली: हॉस्पिटैलिटी कंपनी ओयो फिर से शेयर बाजार में आने की तैयारी कर रहा है। कंपनी मार्च 2026 तिमाही में IPO लाने की सोच रही है। गुड़गांव की यह स्टार्टअप कंपनी पहले…
 28 May 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दिख रही है। लेकिन भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) के शेयरों…
 28 May 2025
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने अमेरिकीअर्थव्यवस्था को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि अगर राजनीति की वजह से अमेरिकीनविश्वविद्यालयों में…
 27 May 2025
बेंगलरु: कर्नाटक की राजधानी है बेंगलुरु। इसे भारत का टेक हब कहा जाता है। इस शहर को अक्सर सिलिकॉन वैली कहा जाता है। यह अपने अपने IT सेक्टर की वजह से…
 27 May 2025
नई दिल्ली: भारत में चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ओप्पो (Oppo) और रियलमी (Realme) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। RoC (Registrar of Companies) में जमा किए गए दस्तावेजों के अनुसार, इन कंपनियों के…
 27 May 2025
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 'मेड इन इंडिया' हथियारों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इसके बाद अब कई विदेशी कंपनियां भारत के डिफेंस सेक्टर में रुचि दिखा रही हैं। हाल ही…
Advertisement