गजब का शेयर एक साल में दिया 150 फीसदी से ज्यादा का बंपर रिटर्न, कर दिया मालामाल

गजब का शेयर एक साल में दिया 150 फीसदी से ज्यादा का बंपर रिटर्न, कर दिया मालामाल
मुंबई: शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक्स हैं जिन्होंने बेहद कम समय में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर आदित्य विजन लिमिटेड का है। पिछले एक साल के दौरान आदित्य विजन लिमिटेड के शेयरों ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस अवधि के दौरान, कंपनी के शेयर की कीमत 18 जुलाई 2022 को 775.75 रुपये से बढ़कर 18 जुलाई 2023 को 1958.90 रुपये हो गई है। ऐसे में देखें तो यह शेयर एक साल की होल्डिंग अवधि में 160 फीसदी तक बढ़ा है। अगर किसी ने एक साल पहले इस कंपनी के शेयरों में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसे 2.60 लाख रुपये का रिटर्न मिलता।

आदित्य विजन लिमिटेड ने हाल ही में घोषणा की है कि उसने रंका रोड, रंकी मोहल्ला, गढ़वा- 822114, झारखंड में 117वां शोरूम खोला है। 86 से अधिक स्टोर और 50% से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ आदित्य विजन बिहार में एक प्रमुख कंपनी है। बता दें कि जाने-माने निवेशक आशीष कचोलिया ने भी कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है। वहीं मौजूदा समय में उनके पास कंपनी की 1.99 फीसदी हिस्सेदारी है। पॉजिटिव खबरों के बीच शेयर ने आज 52-सप्ताह का नया हाई लेवल बनाया है।

स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 2,049.70 रुपये और 52-सप्ताह का निचला स्तर 722 रुपये है। कंपनी वर्तमान में 37.7x के उद्योग पीई के मुकाबले 37.6x के टीटीएम पीई पर कारोबार कर रही है। 2,413 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ कंपनी का आरओसीई 26.5% और आरओई 59.7 फीसदी है।
Advertisement