गजब! शुभमन गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शतक ठोक बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

गजब! शुभमन गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शतक ठोक बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय
अहमदाबाद: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक रन पर आउट हुए तो उपकप्तान ने मोर्चा संभाला और शतक ठोक दिया। शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में करियर का 7वां शतक इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पूरा करने के साथ ही एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह एक ही मैदान पर हर फॉर्मेट में शतक मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले अहमदाबाद में गिल के नाम टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में शतक था।
Advertisement