पटना की आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी की स्थापना के बाद से ही इसका नैनो विज्ञान विभाग नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी के रिसर्च के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस बीच आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (एकेयू) ने मंगलवार को वर्तमान शैक्षणिक सत्र (2023-24) के दौरान अपने सभी पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में खाली सीटों पर एडमिशन की घोषणा की।
नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी के तीन छात्रों का कमाल, कैंपस सिलेक्शन में कंपनी ने दिया लाखों का पैकेज
पटना: बिहार की आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (एकेयू) के तीन छात्रों चर्चा का विषय बने हैं। पटना की इस यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी की पढ़ाने करने वाले तीन छात्रों को लाखों को पैकेज मिला है। इन छात्रों को गनार एनर्जी युगांडा लिमिटेड ने 22 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर नौकरी के लिए चुना है। केंद्र निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि एमटेक छात्रों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद किया गया। उन्होंने कहा कि कंपनी ने यूनिवर्सिटी के नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी में पीएचडी पाठ्यक्रम के सर्वश्रेष्ठ छात्र को हर साल एक लाख रुपये की वार्षिक फेलोशिप देने की भी घोषणा की है।











