इस तरह से चेक करें अलॉटमेंट
जिन निवेशकों ने संगानी हॉस्पिटल्स के आईपीओ के लिए आवेदन किया है। वह अपना अलॉटमेंट देखने के लिए रजिस्ट्रार के पोर्टल, जो कि बिगशेयर सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड है। इसपर जाकर संगानी हॉस्पिटल्स आईपीओ की अलॉटमेंट स्थिति की जांच कर सकते हैं। वहीं इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम की बात करें तो यह एक रुपये है। इसका इश्यू प्राइस 40 रुपये था। ऐसे में देखें तो इसके शेयरों की लिस्टिंग 41 रुपये पर हो सकती है।
8 को खुला था आईपीओ
गुजरात की मल्टी-स्पेशिएल्टी हेल्थकेयर सर्विसेज प्रोवाइडर संगानी हॉस्पिटल्स का आईपीओ निवेशकों के लिए 8 अगस्त को खुला था। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 37 रुपये से 40 रुपये प्रति शेयर तय किया है। संगानी हॉस्पिटल्स के आईपीओ का लॉट साइज 3000 शेयरों का रखा गया। ऐसे में निवेशकों को कम से कम 1,20,000 रुपये का निवेश करना था।आईपीओ का साइज 15.17 करोड़ रुपये का है। संगानी हॉस्पिटल्स के शेयरों की लिस्टिंग की बात करें तो यह 17 अगस्त 2023 को होगी। निवेशकों को संगानी हॉस्पिटल्स के शेयरों की शानदार लिस्टिंग की उम्मीद है। बता दें आने वाले दिनों में कई और कंपनियों के आईपीओ भी लॉन्च होने वाले हैं। इस बार काफी कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं।











