Bhopal. 29 दिसंबर को श्री मोढ़ समाज मैं सम्पन्न हुए त्रैवार्षिक चुनावों मैं श्री वणिक गुजराती मोढ़ समाज भोपाल में उगता सूरज पैनल ने जीत हासिल की। नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार अत्रि ने यह जीत 121 मत ज्यादा प्राप्त कर की साथ ही उपाध्यक्ष पद पर अनिल मित्रा, मंत्री पद पर उदय जैन, कोषाध्यक्ष पद पर रितेश जैमिनी, संयुक्त मंत्री पद पर सिद्धार्थ गुप्ता, संयुक्त मंत्री महिला कल्याण पद पर वंदना कौशिक, संयुक्त मंत्री संगठन पद पर वैशाली गुप्ता, संयुक्त मंत्री सांस्कृतिक मनीष मेहता एवं सदस्य कार्यकारिणी समिति में चेतन मोढ़, हर्षित मोढ़, दिनेश मित्रा, यश सराफ, प्रीतेश जैमिनी, मनीष जैन, अशोक गुप्ता का चयन हुआ। अजय अत्रि ने सभी समर्थकों का धन्यवाद करते हुए सब का साथ सब का विकास की पहल पर समाज के सर्वांगीण विकास की बात कही।।
अजय कुमार अत्रि बने श्री मोढ़ समाज भोपाल के अध्यक्ष











