यह फ्लाइट शुक्रवार को उड़ान भरने वाली थी। एक यात्री जिसका शेंगेन वीजा 20 अक्टूबर को एक्सपायर हो रहा था उन्हें दूसरी एयरलाइन में रीबुक किया गया है ताकि वे दिवाली से पहले दिल्ली पहुंच सकें। बाकी यात्रियों को सोमवार के बाद दूसरी फ्लाइट्स से घर भेजा जाएगा। यानी उन्हें दिवाली इटली में ही मनानी पड़ सकती है
एयर इंडिया ने जारी किया बयान
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि AI 138, जो 17 अक्टूबर को मिलान से दिल्ली आने वाली थी, उसे रद्द कर दिया गया। ऐसा विमान में आई एक तकनीकी खराबी के कारण हुआ, जिसे ठीक करने में ज्यादा समय लग रहा था। हमने सभी यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा। एयर इंडिया ने बताया कि सभी प्रभावित यात्रियों को होटल में ठहराया गया है। हालांकि, होटल की सीमित उपलब्धता के कारण, कुछ यात्रियों को एयरपोर्ट के आसपास के इलाके से थोड़ी दूर ठहराना पड़ा।20 अक्टूबर के बाद भरेंगे उड़ान
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को 20 अक्टूबर या उसके बाद की वैकल्पिक उड़ानों में रीबुक किया गया है। यह एयर इंडिया और दूसरी एयरलाइनों में सीट की उपलब्धता के आधार पर किया गया है। खास तौर पर, एक यात्री जिनका शेंगेन वीजा 20 अक्टूबर को खत्म हो रहा है, उन्हें दूसरी एयरलाइन की फ्लाइट में रीबुक किया गया है जो 19 अक्टूबर को मिलान से रवाना होगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि उनका वीजा एक्सपायर न हो।एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। कंपनी ने कहा कि वे सभी प्रभावित यात्रियों को जरूरी जमीनी सहायता, जैसे कि खाना, मुहैया करा रहे हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।











