इसी तारतम्य में ग्राम देवगढ़ विकासखंड भरतपुर में (पीवीजीटी) विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह परिवार के सेचुरेशन के संबंध में कृषि विभाग और पशुपालन विभाग के जिला अधिकारी और विकास खंड के अधिकारी कर्मचारी क्षेत्र भ्रमण कर जानकारी इक्कत्र कर रहे हैं। जिससे संबंधित ग्रामों का समय पर कार्यों को परिपूर्ण किया जा सके।
ग्राम नौढ़िया बडवाही तथा देवगढ़, विकासखंड भरतपुर में (पीवीजीटी) विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह परिवार के सेचुरेशन के संबंध में कृषि और पशुपालन विभाग के जिला अधिकारियों और विकास खंड के अधिकारियों ने फील्ड विजिट किया। इस दौरे का उद्देश्य कमजोर जनजातीय समूह परिवार के जीवन स्तर में सुधार हेतु आवश्यक योजनाओं और सेवाओं की उपलब्धता का आकलन करना था। फील्ड विजिट के दौरान अधिकारियों ने कमजोर जनजातीय समूह परिवार से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा। उन्होंने कृषि और पशुपालन संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और जरूरतमंद परिवारों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उपाय और सुझाव दिए गए ।
