क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपने बयान में क्या कहा?
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान में कहा, ‘सीडब्ल्यूआई यह बताना चाहता है कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज की सीनियर पुरुष टीम अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में प्रतिबंधों के कारण भारत से रवाना नहीं हो पाई।’ वेस्टइंडीज की टीम को कोलकाता में खेले गए सुपर आठ के करो या मरो के मैच में भारत से हार का सामना करना पड़ा और इस तरह वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई। सीडब्ल्यूआई ने बयान में कहा, ‘वर्तमान स्थिति में हमारे प्रशंसकों, परिवारों और हितधारकों की समझ और चिंता के लिए सीडब्ल्यूआई आभारी है।’वेस्टइंडीज बोर्ड ने आगे कहा, 'टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए जल्द से जल्द सुरक्षित ट्रेवल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीडब्ल्यूआई आईसीसी, संबंधित सरकारी अधिकारियों और एयरलाइन भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है। हमारे खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों की सेफटी और भलाई हमारी टॉप प्रायोरिटी है। टीम इस समय भारत में है और सेफ है। स्थिति पर लगातार नजर है और ट्रेवल अरेंजमेंट की पुष्टि होते ही आगे का अपडेट देंगे।'











