रोनाल्डो ने मैच के 34वें मिनट में गोल किया। नुनो मेंडेस से मिले पास को उन्होंने गोल पोस्ट के अंदर डाला। मैच के बाद रोनाल्डो ने 900वें गोल के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह काफी मायने रखता है। यह ऐसी उपलब्धि है जिसे मैं लंबे समय से हासिल करना चाहता था। मुझे पता था कि मैं इस नंबर तक पहुंच जाऊंगा, क्योंकि जैसे-जैसे मैं खेलता रहूंगा, यह स्वाभाविक रूप से होता जाएगा। मेरे आस-पास के लोग जानते हैं कि हर दिन काम करना, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से फिट रहना, 900 गोल करना कितना कठिन है।'
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 900 करियर गोल
रियल मैड्रिड- 450
मैन यूनाइटेड- 145
पुर्तगाल- 131
जुवेंटस- 101
अल नासर- 68
स्पोर्टिंग- 5
मेसी से 58 गोल आगे हैं रोनाल्डो
39 साल के रोनाल्डो ने 2002 में स्पोर्टिंग सीपी के लिए डेब्यू किया था। फिर वह इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड पहुंचे। 2009 में स्पेन के क्लब रियल मैड्रिड ने रोनाल्डो के साथ करार किया। इटैलियन क्लब जुवेंट्स के साथ वह 2018 में जुड़े। 2021 में दोबारा उनकी यूनाइटेड में वापसी हुई। एक इंटरव्यू में क्लब के खिलाफ बयानबाजी की वजह से उनका कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट कर दिया गया। तब से वह सऊदी अरब के क्लब अल नासर का हिस्सा हैं।











