मतदान के बाद अब जबलपुर के प्रत्याशियों और मतदाताओं की निगाहें परिणाम पर

मतदान के बाद अब जबलपुर के प्रत्याशियों और मतदाताओं की निगाहें परिणाम पर
जबलपुर। लोकतंत्र के सबसे बड़े महोत्सव चुनाव में मतदान के बाद अब प्रत्याशियों और मतदाताओं की निगाहें परिणाम पर टिक गई हैं। सभी को तीन दिसंबर का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच विश्वकप किक्रेट का फाइनल मुकाबला भी होना है। उसमें भारत की विजय को लेकर क्रिकेट प्रेमी आशांवित हैं। उनकी तमन्ना है कि एक तरफ भारत विश्वकप विजेता बन जाए और दूसरी तरफ जिसके हक में वोट किया वह प्रत्याशी विजयी हो जाए। फिलहाल, सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद होकर स्ट्रांग रूम में दाखिल हो चुका है।

अपने स्तर पर परिणाम का अनुमान लगाने में जुट गए हैं

तीन दिसंबर को रहस्य से पर्दा उठना शुरू होगा। एक-एक कर परिणामें सामने आने लगेंगे। इसे लेकर उत्सकुता देखने को मिल रही है। इस बीच राजनीतिक विश्लेषक अपने स्तर पर परिणाम का अनुमान लगाने में जुट गए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि पिछले दिनों जिनके द्वारा परिणाम का अनुमान जाहिर किया गया था, वे तक मतदान के प्रतिशत के बाद नए सिरे से अनुमान की कवायद में जुट गए हैं। दरअसल, इस बार शहरी क्षेत्रों में सुस्त और ग्रामीण क्षेत्रों में चुस्त मतदान देखने को मिला। इससे राजनीतिक पंडितों के अनुमान को नया काेण मिल गया है।

Advertisement