प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर मौजूद परिवारजनों और अन्य ग्रामीणों के हो-हल्ले के बाद भी ड्राइवर ने बस को नहीं रोका। बताया गया कि हादसे वाली जगह से काफी आगे मृतक प्रिंस (12 वर्ष) का कुचला शव ग्रामीणों को मिला। घटना के बाद आक्रोशित परिजन बालक के शव को हाइवे पर रख कर नारेबाजी करने लगे। गुस्साए ग्रामीण बेलगाम रोडवेज ड्राइवरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का गुस्सा इस बात पर था कि हादसे के बाद बस रोकने की बजाय ड्राइवर वाहन को और भी तेजी से भगा ले गया।
12 साल के बच्चे को रौंदने के बाद 5 KM तक दौड़ती रही रोडवेज बस, गुस्साई भीड़ ने दरोगा को धुना
महोबा: यूपी के महोबा जिले में एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। पनवाड़ी-आफतपुरा हाइवे पर एक साइकिल सवार छात्र को रौंदने के बाद यूपी रोडवेज की बस तकरीबन पांच किलोमीटर सरपट दौड़ती रही। इस दौरान बालक का शव और उसकी साइकिल बस में फंसी रही। इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने दरोगा को पीट-पीटकर घायल कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।











