वाशिंगटन सुंदर को लेकर बुरी खबर
इसके बावजूद, उन्होंने टीम के लिए नंबर 8 पर बल्लेबाजी की और 7 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि सुंदर पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए समय पर ठीक नहीं हो पाएंगे, जो 21 जनवरी से नागपुर में शुरू हो रही है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'वाशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज से साइड स्ट्रेन के कारण बाहर कर दिया गया है।'टी20 वर्ल्ड कप पर भी सवाल
सुंदर की यह चोट आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में उनकी भागीदारी पर भी सवालिया निशान लगाती है, जो 7 फरवरी से शुरू होने वाला है। सुंदर, जिन्होंने भारत के लिए अब तक 58 टी20 मैच खेले हैं और उन्हें भारत की 15 सदस्यीय टी20 विश्व कप 2026 टीम में शामिल किया गया था।सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होने वाले दूसरे टी20 विश्व कप में भाग लेने वाले खिलाड़ी हैं। पिछले हफ्ते, नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले तिलक वर्मा को ग्रोइन इंजरी (जांघ के ऊपरी हिस्से में चोट) के कारण कीवी टीम के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों से बाहर कर दिया गया था जिसके लिए सर्जरी की आवश्यकता पड़ी थी।











