मैन ऑफ द मैच अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान
मैन ऑफ द मैच अभिषेक ने पोस्ट मैच प्रेजंटेशन में कहा, ‘अगर हम पहले बल्लेबाजी करते तो मेरी योजना कुछ और होती। जब आप 200 से ज़्यादा रन का पीछा कर रहे होते हैं तो मुझे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।’ उन्होंने कहा, ‘अथर्व और मेरे बीच बातचीत हुई कि हम शुरुआती ओवर में संभल कर खेलने के बाद आक्रामक रुख अपनायेंगे। आप अगर किसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से पूछेंगे, तो वे कहेंगे कि लक्ष्य का पीछा करते समय आपको पावरप्ले को अपने पक्ष में करना चाहिये।’अपनी पारी में छह छक्के और चार चौके लगाने वाले इस वामहस्त बल्लेबाज ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि अगर मै अच्छा प्रदर्शन करूंगा तो टीम भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के तौर पर आपको जिम्मेदारी लेनी होती है।’











