भोपाल। अब सरकारी स्कूलों की चौथीं से आठवीं तक की छमाही परीक्षाएं अब विधानसभा चुनाव के बाद होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने छह नवंबर से 18 नवंबर तक सरकारी स्कूलों की चौथीं से आठवीं कक्षा की छमाही परीक्षाओं की तारीख घोषित की थी, लेकिन विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होने के कारण परीक्षा को निरस्त कर दिया है। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में लिखा है कि विधानसभा चुनाव के कारण छमाही परीक्षा निरस्त की जाती है। अभी नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। समय-सारिणी शीघ्र घोषित की जाएगी। वहीं अधिकारियाें का कहना है कि अब दिसंबर के दूसरे सप्ताह में छमाही परीक्षाएं होने की संभावना है।
विधानसभा चुनाव के बाद होगी सरकारी स्कूलों की चौथीं से आठवीं तक की छमाही परीक्षाएं











