Select Date:

दुर्घटना के बाद मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री, भाजपा और कांग्रेस के कार्यक्रम रद्द, पचमढ़ी शिविर में गृह मंत्री के आने को लेकर असमंजस

Updated on 13-06-2025 02:05 PM

भोपाल: गुरुवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के प्लेन क्रैश हादसे के बाद पूरे देश पर इसका असर पड़ा है। इस दुर्घटना के बाद कई आयोजनों और कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। इसी क्रम में अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा और कांग्रेस ने भी अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत प्रोफेशनल मीट में भाग लेना था। इसे निरस्त कर दिया। उनके शुक्रवार के आयोजन भी निरस्त रहेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम निरस्त

इसी तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर गुरुवार को प्रदेश भर में आयोजित पत्रकार वार्ताएं, प्रोफेशनल मीट सहित सभी संगठनात्मक कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। साथ ही उन्होंने इस दुखद घटना को लेकर संवेदना व्यक्त की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश स्तब्ध है, गमगीन है, दुखी है। पार्टी ने हादसे को दृष्टिगत रखते हुए अपने सभी कार्यक्रम, पत्रकार वार्ता और आंतरिक बैठकें स्थगित करने का निर्णय लिया है।

पचमढ़ी शिवर में अमित शाह के आने पर असमंजस

पचमढ़ी में शनिवार से प्रारंभ होने जा रहे प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आने पर असमंजस है। अहमदाबाद विमान हादसे के चलते शाह का दौरा प्रभावित हो सकता है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 से 16 जून तक होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में पहले दिन उद्घाटन सत्र को शाह संबोधित करने वाले हैं। विमान हादसे के बाद शाह अहमदाबाद पहुंचे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 June 2025
सागर जिले की मैनाई जलाशय परियोजना में पूर्व मंत्री व वर्तमान में रहली से भाजपा विधायक गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव ने रहली तहसील के धोनाई गांव में पट्टे…
 13 June 2025
मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में 2.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वित्त विभाग ने गुरुवार शाम को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।…
 13 June 2025
मध्यप्रदेश में 15 और 16 जून को भारी बारिश का अलर्ट है। दक्षिणी हिस्से के पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, खंडवा में 24 घंटे में ढाई से 4.5 इंच…
 13 June 2025
भोपाल के रविन्द्र भवन में शुक्रवार को राज्य स्तरीय शहरी पर्यावरण पर कार्यशाला शुरू हुई। सबसे पहले गुरुवार को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।…
 13 June 2025
भोपाल सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल आतंकियों से भर चुकी हैं। आतंकियों की तादाद यहां इतनी हो चुकी है कि सेल छोटी पड़ने लगी हैं। अब जेल में 12…
 13 June 2025
इंदौर में मेट्रो के कॉमर्शियल रन को 12 दिन बीत चुके हैं। 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल लोकार्पण किया था। इंदौर के बाद अब भोपाल मेट्रो पर…
 13 June 2025
भोपाल: गुरुवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के प्लेन क्रैश हादसे के बाद पूरे देश पर इसका असर पड़ा है। इस दुर्घटना के बाद कई आयोजनों और कार्यक्रमों को रद्द…
 13 June 2025
 भोपाल। शेयर बाजार में आईपीओ के जरिए निवेश करने पर मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह को भोपाल साइबर पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर और…
 13 June 2025
भोपाल: उज्जैन में वर्ष 2028 में होने जा रहे सिंहस्थ में भीड़, यातायात और पार्किंग प्रबंधन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का भी उपयोग किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रबंध…
Advertisement