ऋषभ और कुलदीप के बाद हार्दिक पांड्या के ट्रेड होने की बारी? 2 चैंपियन टीमों में लगी है रेस
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो चुकी है। तो वहीं कुलदीप यादव लकनऊ सुपर जाएंट्से के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अगले सीजन से पहले इसे ट्रेड के सिलसिले की शुरुआत माना जा रहा है। क्योंकि अभी बहुत से खिलाड़ियों की टीमें बदलना शेष हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में हार्दिक पांड्या का नाम है। रिपोर्ट्स के अनुसार 2 टीमें उन्हें अपने खेमे में शामिल करने की रेस में लगी हुई हैं।











