रायुडू के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया, 'मैं सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स में शामिल होने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैं आगामी सीपीएल 2023 में टीम के लिए योगदान देने को उत्सुक हूं।' आईपीएल के बाद उन्हें टेक्सास सुपर किंग्स द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में, मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) प्रतियोगिता के लिए अनुबंधित किया गया। लेकिन लीग शुरू होने से कुछ दिन पहले, रायडू ने प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया क्योंकि बीसीसीआई ने सेवानिवृत्त भारतीय खिलाड़ियों के लिए विदेशी फ्रेंचाइजी टी-20 लीग में भाग लेने से पहले एक साल की कूलिंग-अवधि शुरू करने के बारे में सोचा था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई ने अभी तक कूलिंग-अवधि के प्रस्ताव पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है, यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि क्या यह 2023 सीपीएल में रायडू की भागीदारी को प्रभावित करेगा। अगर रायडू को मंजूरी मिल जाती है, तो वह लेग स्पिनर प्रवीण तांबे के बाद पुरुष सीपीएल में खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। तांबे ने 2020 सीपीएल में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेला था। पैट्रियट्स अपने 2023 सीपीएल अभियान की शुरुआत 19 अगस्त को सेंट लूसिया में टीकेआर के खिलाफ करेंगे। सीपीएल 2023 में भारत की अनकैप्ड ऑफ स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल भी गयाना अमेजन वारियर्स द्वारा अनुबंधित होने के बाद टूर्नामेंट के महिला संस्करण में भाग लेने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी।











