Select Date:

इंडिगो के बाद एयर इंडिया ने की बड़ी डील, 470 विमान खरीदेंगे 'महाराज '

Updated on 21-06-2023 07:54 PM
नई दिल्ली। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) ने मंगलवार को एयरबस और बोइंग से 470 विमानों की खरीद के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए पर हस्ताक्षर किए, जो इस साल फरवरी में घोषित 70 अरब डॉलर के निवेश से बेड़े का विस्तार करने के कार्यक्रम का हिस्सा है। दुनिया की दो सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनियों के साथ खरीद समझौतों पर चल रहे पेरिस एयरशो के मौके पर हस्ताक्षर किए गए थे।

एयर इंडिया के ऑर्डर में 34 ए350-1000, छह ए350-900, 20 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर और 10 बोइंग 777 वाइडबॉडी एयरक्राफ्ट के साथ-साथ 140 एयरबस ए320निओ, 70 एयरबस ए321निओ और 190 बोइंग 737मैक्स नैरोबॉडी एयरक्राफ्ट शामिल हैं। टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा, यह ऐतिहासिक कदम एयर इंडिया को लंबी अवधि के विकास और सफलता के लिए आगे बढ़ाता है। हमें पूरी उम्मीद है कि दुनिया के लिए आधुनिक विमानन का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करने के लिए एक साथ आएंगे।

एयर इंडिया के सीईओ और एमडी, कैंपबेल विल्सन ने कहा, हमारे महत्वाकांक्षी बेड़े के नवीनीकरण और विस्तार कार्यक्रम में एयर इंडिया पांच साल के भीतर हमारे रूट नेटवर्क में सबसे उन्नत और ईंधन कुशल विमानों का संचालन करेगी। हमें एक वैश्विक एयरलाइन के पुनर्निर्माण के लिए इस यात्रा में अपने सभी भागीदारों के साथ काम करने पर गर्व है जो भारत को दुनिया भर में अधिक आत्मविश्वास की स्थिति हासिल करते हुए दर्शाता है। एयरलाइन के अधिकारियों के अनुसार, एयरबस की कंपनी सैटएयर और बोइंग ग्लोबल सर्विसेज एयर इंडिया को समाधान की एक विस्तृत श्रंखला के साथ समर्थन देंगे, जिसमें पुर्जे और रखरखाव प्रावधान, डिजिटल एप्लिकेशन और संशोधन सेवाएं शामिल हैं। एक अधिकारी ने कहा, एयरबस ए350 की डिलीवरी इस साल के अंत में शुरू हो जाएगी, हालांकि अधिकांश ऑर्डर 2025 के मध्य से आने वाले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2025
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का…
 29 April 2025
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
 29 April 2025
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
 29 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ…
 29 April 2025
नई दिल्ली: गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में मंगलवार को तेजी आ गई। इस कंपनी के शेयर में तेजी आने के कई कारण रहे। पहला, कंपनी को वित्त वर्ष 2025 की चौथी…
 29 April 2025
नई दिल्ली: सोने की कीमतें भले ही आसमान छू रही हों, लेकिन अक्षय तृतीया के मौके पर गहनों की दुकानें ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आई हैं। अक्षय तृतीया कल यानी बुधवार…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। खासकर कई…
 28 April 2025
नई दिल्ली: करजन टोल प्लाजा देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टोल प्लाजा है। इसकी सालाना कमाई करीब 500 करोड़ रुपये है। गुजरात के वडोदरा जिले के भरथाना में स्थित इस…
Advertisement