अब मन नहीं कर रहा है चुनाव लड़ने का
विश्वेंद्र सिंह कुम्हेर के सिनसनी गांव में पहुंचने के बाद वहां सिनसीना बाबा की पूजा अर्चना कर अपना चुनाव प्रचार शुरू किया। उन्होंने अपना यह बयान देकर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी। इसमें उन्होंने कहा कि इस बार उनका चुनाव लड़ने का मन नहीं कर रहा था। लेकिन सीएम अशोक गहलोत ने उन पर दबाव डालते हुए कहा कि आपको चुनाव लड़ना ही होगा। आपको चुनाव जनता और विकास के लिए लड़ना है। इस दौरान विश्वेंद्र सिंह ने डीग विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में जाकर लोगों से संपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने भी विश्वेंद्र सिंह का स्वागत किया।
विश्वेंद्र सिंह के प्रयास से डीग नया जिला बना
इस विधानसभा चुनाव में विश्वेंद्र सिंह के लिए एक प्लस पॉइंट है। इसके तहत हाल ही में नवगठित जिलों में डीग को भी नया जिला बनाया गया है। यह विश्वेंद्र सिंह के प्रयास के चलते हुआ। इस विधानसभा चुनाव में विश्वेंद्र सिंह के लिए फायदेमंद होगा। क्योंकि काफी समय से यहां के लोग डीग को जिला बनाने की मांग कर रहे थे। ऐसी स्थिति में विश्वेंद्र सिंह को चुनाव के दौरान इस चीज का फायदा जरूर मिलेगा।
हेमाराम चौधरी ने भी चुनाव लड़ने से इनकार किया
उधर, बाड़मेर जिले के गुढ़मलानी विधायक और वन मंत्री हेमाराम चौधरी गत दिनों विधानसभा चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर चुके हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने एक बैठक में उन्हें मनाने का काफी प्रयास भी किया। कार्यकर्ता उनकी गोद में सिर रखकर फूट-फूटकर रोकर उनसे चुनाव लड़ने की मिन्नतें करते रहे। चौधरी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि इस बार दूसरों को चुनाव के लिए मौका मिलना चाहिए।











