चांदी में भी 1,000 रुपये से अधिक तेजी आई। दिसंबर डिलीवरी वाली पिछले सत्र में 1,45,558 रुपये किलो पर बंद हुई थी और आज 1,47,799 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 1,45,900 रुपये तक लो और 1,47,988 रुपये तक हाई गया। सुबह 10.23 बजे यह 762 रुपये यानी 0.52 फीसदी तेजी के साथ 1,46,320 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
अंतरराष्ट्रीय कीमत
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई। इसकी वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना है। निवेशक अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे जिससे ब्याज दरों के भविष्य का अंदाजा लगाया जा सके। यह रिपोर्ट इसी हफ्ते आने वाली है। स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.3% गिरकर 4,082.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।वहीं, अमेरिका में दिसंबर के लिए सोने के वायदा अनुबंध 0.8% बढ़कर 4,097.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 0.1% बढ़ा, जिससे दूसरे देशों की मुद्रा रखने वालों के लिए सोना महंगा हो गया और इसकी मांग थोड़ी कम हुई। हालिया गिरावट के बावजूद इस साल सोने की कीमतों में करीब 56% का उछाल आया है। सोमवार को इसने 4,381.21 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।











