हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत सरकार से यह मांग की है। उन्होंने कहा कि चांद पर अन्य धर्मों की ओर से दावा किए जाने से पहले सरकार को अपना स्वामित्व जताना चाहिए। केंद्र सरकार से उन्होंने मांग की कि संसद इस आशय का एक प्रस्ताव पारित करे। सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि भारतीय संसद चंद्रमा को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित करने का प्रस्ताव पारित करे। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडिंग स्थल शिव शक्ति पॉइंट को इसकी राजधानी के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, ताकि कोई भी जिहादी मानसिकता वाला आतंकवादी वहां न पहुंच सके।
Chandrayaan-3 लैंडिंग के बाद चांद को घोषित किया जाए हिंदू राष्ट्र, स्वामी चक्रपाणि ने ये मांग कर दी
लखनऊ: भारत चांद पर अपने चंद्रयान को उतार कर वैश्विक स्तर पर चर्चा में आ गया है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला पहला देश बना भारत अपनी सफलता का जश्न मना रहा है। वहीं, इस मामले पर राजनीति के बाद अब धर्म के नाम पर भी बयान आने लगे हैं। एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान के चांद की दक्षिणी ध्रुव के टच पाइंट को शिवशक्ति पाइंट का नाम दे दिया है। इसको लेकर कई प्रकार की बातें सामने आई हैं। वहीं, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने तो पूरे चांद को ही हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की मांग की है। स्वामी चक्रपाणि ने कहा है कि चंद्रमा को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए और जहां पर चंद्रयान की लैंडिंग हुई है, उस स्थल को राजधानी घोषित की जाए।











