ब्लूमबर्ग के मुताबिक जिन बैंकों ने अडानी की इस कंपनी को लोन देने पर सहमति जताई है, उनमें डीबीएस बैंक लिमिटेड, डीजेड बैंक, राबोबैंक और बैंक सिनोपैक कंपनी लिमिटेड शामिल हैं। कंपनी इस लोन की रकम का इस्तेमाल मौजूदा कर्ज को चुकाने के लिए करेगी। सिर्फ अडानी ही नहीं, मुकेश अंबानी भी इस तरह का लोन ले चुके हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले ही 25 हजार करोड़ रुपये का विदेशी लोन लिया था।
कर्ज चुकाने के लिए लोन लेंगे अडानी, दुनिया के ये 4 बड़े बैंक देंगे उधार
नई दिल्ली: गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड अपना कर्ज चुकाने के लिए दुनिया के कई बड़े बैंकों से लोन लेगी। इसके लिए बैंक तैयार भी हो गए हैं। कंपनी ने वैश्विक ऋणदाताओं के एक समूह से लगभग 250 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपये) जुटाने के लिए एक सौदा किया है। यह सौदा अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद कंपनी की पहली विदेशी मुद्रा ऋण है। इस डील के साथ अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में मंगलवार को तेजी आ गई।