औंधे मुंह गिरे अडानी ग्रुप के शेयर, रिश्वतखोरी के आरोप के बाद चौतरफा नुकसान, जानें किसमें लगा लोअर सर्किट

औंधे मुंह गिरे अडानी ग्रुप के शेयर, रिश्वतखोरी के आरोप के बाद चौतरफा नुकसान, जानें किसमें लगा लोअर सर्किट
नई दिल्ली: गौतम अडानी पर रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद उनके ग्रुप के सभी शेयर गुरुवार सुबह धड़ाम हो गए। सबसे ज्यादा नुकसान अडानी ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में देखने को मिला। इसमें 20 फीसदी का लोअर सर्किट लगा। इसमें 174.40 रुपये की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ यह शेयर 697.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Advertisement