अडानी ग्रुप गुजरात में बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा एनर्जी पार्क, स्पेस से भी आएगा नजर, देखें डिटेल्स
नई दिल्ली: दुनिया का सबसे बड़ा क्लीन एनर्जी पार्क गुजरात में बन रहा है। ये साइज में पेरिस से पांच गुना बड़ा होगा। यह इतना बड़ा होगा कि स्पेस से भी दिखाई देगा। इस प्लांट से इतनी बिजनी निकलेगी कि वह पूरे स्विट्जरलैंड को चला सकती है। अडानी ग्रुप गुजरात के कच्छ के रण में दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क (World Biggest Clean Energy Plant) स्थापित कर रहा है। ये पार्क करीब 726 वर्ग किलोमीटर के विशाल एरिया को कवर करेगा। इससे दो करोड़ से ज्यादा घरों के लिए करीब 30 गीगावॉट बिजली का प्रोडक्शन होगा। अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड करीब 20 बिलियन डॉलर की लागत से पश्चिमी भारतीय राज्य गुजरात में एक विशाल सौर और पवन ऊर्जा संयंत्र का निर्माण कर रही है। यह दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क होगा, जब लगभग पांच वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा। इस नवीकरणीय ऊर्जा पार्क की सफलता भारत में प्रदूषण के लेवल को कम करने और जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ-साथ दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश और सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है। कोयला अभी भी भारत द्वारा उत्पादित बिजली का 70% हिस्सा है।
