Select Date:

हिंडनबर्ग की 'प्रेतबाधा' से निकला अडानी ग्रुप! किस स्टॉक में रही सबसे ज्यादा तेजी और किसने किया कंगाल

Updated on 03-07-2023 07:21 PM
नई दिल्ली: अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप (Adani Group) के खिलाफ एक निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इससे मार्च तिमाही में अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। लेकिन जून तिमाही में ग्रुप के कई शेयरों ने काफी हद तक अपने नुकसान की भरपाई कर ली है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में जून तिमाही में 36 परसेंट से अधिक तेजी आई जबकि मार्च तिमाही में इसमें 55 परसेंट गिरावट आई थी। इसी तरह अडानी पावर (Adani Power) के शेयरों में पिछली तिमाही में 30 परसेंट से अधिक तेजी आई। कंपनी ने मार्च तिमाही में हुए नुकसान की काफी हद तक भरपाई कर ली है।


हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों से इन्कार किया था। लेकिन इससे अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी और उसका मार्केट कैप आधे से भी कम रह गया था। इससे निवेशकों का भरोसा भी बुरी तरह हिल गया था। ग्रुप ने इस स्थिति से निकलने के लिए कई उपाय किए। उसने अपना कर्ज कम किया और गिरवी शेयरों को छुड़ाया। इस दौरान राजीव जैन की अगुवाई वाला ग्रुप जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) भी तीन बार अडानी ग्रुप में निवेश कर चुका है। इससे जून तिमाही में ग्रुप के शेयरों में तेजी आई और ग्रुप का कुल मार्केट कैप 10 परसेंट चढ़ गया।

इन स्टॉक्स ने बनाया कंगाल

हालांकि अब भी ग्रुप के कुछ स्टॉक्स में रिकवरी नहीं दिखी है। अडानी टोटल गैस के शेयर में जून तिमाही में करीब 25 फीसदी गिरावट आई जबकि मार्च तिमाही में यह 76 परसेंट गिरा था। इसी तरह अडानी ट्रांसमिशन मार्च तिमाही में 62 परसेंट गिरा था और जून तिमाही में इसमें 23 परसेंट गिरावट आई। पिछले कुछ महीनों में अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी उतारचढ़ाव में कमी आई है लेकिन अब भी ग्रुप पूरी तरह इससे बाहर नहीं निकला है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेबी अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों की जांच कर रहा है। इसी तिमाही में यह रिपोर्ट सौंपी जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
नई दिल्‍ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जल्द ही कुछ देशों के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत दिए हैं। इससे उन देशों को राहत मिलेगी जो अमेरिका के ऊंचे टैक्स से बचना…
 06 May 2025
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत…
 29 April 2025
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का…
 29 April 2025
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
 29 April 2025
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
 29 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ…
Advertisement